Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग

जगदलपुर : बस्तर जिले की सभी तहसीलों में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन द...

जगदलपुर : बस्तर जिले की सभी तहसीलों में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन देखने को मिला।


इस अभियान के तहत जगदलपुर, तोकापाल, बस्तर, बकावंड, नानगुर, बास्तानार और भानपुरी तहसीलों में गौ सेवकों, संत समाज और प्रबुद्ध नागरिकों ने शोभायात्रा निकालकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 और 51A(g) के अनुरूप देशी गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाए। साथ ही छत्तीसगढ़ में गौमाता को ‘राज्य माता’ घोषित कर गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की गई है।



गौ सेवकों ने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि गौवंश सड़कों पर असुरक्षित है और प्लास्टिक खाने को मजबूर है। इसके समाधान के लिए ‘एकीकृत केंद्रीय गौ सेवा अधिनियम’ बनाने, गौ तस्करी को गैर-जमानती अपराध घोषित करने और दोषियों की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई है।

इसके अलावा, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला और जिला स्तर पर गौ अभयारण्य विकसित करने, साथ ही ‘गौ आधारित प्राकृतिक कृषि’ को बढ़ावा देने और स्कूली पाठ्यक्रम में ‘गौ विज्ञान’ शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है।

इस अभियान में बड़ी संख्या में गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी गई, जो इसे एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में स्थापित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket