Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

श्रमिक स्मृति दिवस पर बदरुद्दीन कुरैशी का संदेश: श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी

रायपुर :  28 अप्रैल को मनाए जाने वाले श्रमिक स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सुर...

रायपुर : 28 अप्रैल को मनाए जाने वाले श्रमिक स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।



उन्होंने कहा कि यह दिवस उन श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं या असुरक्षित परिस्थितियों के कारण अपने प्राण गंवाए। साथ ही, यह दिन समाज और नियोक्ताओं को यह याद दिलाता है कि श्रमिकों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत रही है। विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से श्रमिक वर्ग के कल्याण को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कुरैशी ने कहा कि श्रमिक स्मृति दिवस केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षित भविष्य के प्रति संकल्प लेने का अवसर है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket