Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

महारानी अस्पताल में ‘अटल आरोग्य लैब’ का शुभारंभ, अब बस्तर में मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा

  जगदलपुर, 13 अप्रैल 2026 बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महारानी जिला चिकित्सालय, जगदलपुर में अत्याध...

 


जगदलपुर, 13 अप्रैल 2026

बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महारानी जिला चिकित्सालय, जगदलपुर में अत्याधुनिक ‘अटल आरोग्य लैब’ का शुभारंभ किया गया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष सौगात के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लैब का लोकार्पण करते हुए “सही जांच, सही इलाज” के संकल्प को और मजबूत किया।

स्थानीय स्तर पर नगर पालिक निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने फीता काटकर लैब का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. वी.आर. भगत एवं राज्य सलाहकारों ने लैब की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा अब बस्तर के लोगों को उनके क्षेत्र में ही कम समय में सटीक एवं उच्च गुणवत्ता वाली पैथोलॉजी जांच उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति निर्मल पाणिग्राही, स्वास्थ्य सभापति लक्ष्मण झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. संजय बसाक, डॉ. नीरज ओझा एवं उनकी टीम ने बताया कि इस लैब के शुरू होने से मरीजों को अब जटिल जांचों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों एवं तकनीकी उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने डॉक्टरों एवं लैब टेक्नीशियनों से जांच प्रक्रिया और उसकी सटीकता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की जांचें शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों का उपचार समय पर प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि इस लैब का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

कार्यक्रम में आशा साहू, पूनम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket