Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गढ़िया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, सरपंच भरत कश्यप ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

  जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा, 14 अप्रैल 2026 बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भी...


 जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा, 14 अप्रैल 2026

बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच भरत कश्यप ने समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों के साथ बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।



कार्यक्रम के दौरान सरपंच भरत कश्यप ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं बस्तरवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे शिक्षित बनें, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प भी लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket