Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कांकेर के सीमावर्ती जंगलों में मुठभेड़, महिला माओवादी कैडर ढेर

कांकेर :  जिले से लगे छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती माचपल्ली, आरामझोरा और हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी क...

कांकेर : जिले से लगे छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती माचपल्ली, आरामझोरा और हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान माचपल्ली इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्चिंग के दौरान जंगल में माओवादियों की गतिविधियां देखे जाने के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद दोनों ओर से कुछ समय तक रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।


मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से एक महिला माओवादी कैडर का शव बरामद किया गया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों मे मुठभेड़ में 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली रूपी को मार गिराया गया। रूपी नक्सली संगठन में एरिया कमांडर के पद पर सक्रिय थी और बस्तर इलाके में बड़े कैडर की आखिरी महिला अधिकारी मानी जा रही थी।

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में माओवादियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभियान जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket