Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

ग्लोइंग स्टार मॉडल में दिखी गौतम केशरी की दमदार मौजूदगी, फिल्म ‘इल्ज़ाम’ का भी बेसब्री से इंतजार

मुंबई : उभरते हुए कलाकार गौतम केशरी ने हाल ही में ग्लोइंग स्टार मॉडल इवेंट में भाग लेकर मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्...

मुंबई : उभरते हुए कलाकार गौतम केशरी ने हाल ही में ग्लोइंग स्टार मॉडल इवेंट में भाग लेकर मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज कराई है। अभिनय, लेखन और फिल्म निर्माण के बाद अब वे मॉडलिंग के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।



गौतम केशरी बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कम समय में अभिनय और रचनात्मक क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है। ग्लोइंग स्टार मॉडल में उनकी भागीदारी को लेकर उनके प्रशंसकों और कला प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।



गौतम केशरी की आगामी फिल्म इल्ज़ाम जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर PGV Motion Pictures के प्लेटफॉर्म पर जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।


‘इल्ज़ाम’ एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी स्वयं गौतम केशरी ने लिखी है। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म में उनके साथ पीयूष गुप्ता, विजय आनंद राणा, बरनाली मजुमदार, निधि सिंह और मीरा अजगांवकर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।


अभिनय, लेखन, निर्देशन और अब मॉडलिंग में सक्रिय गौतम केशरी लगातार अपने हुनर से नई पहचान बना रहे हैं। उनकी फिल्म ‘इल्ज़ाम’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket