Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, अभिभावकों को राहत का भरोसा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कह...

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार किसी भी हाल में निजी स्कूलों की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह बयान निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, अनावश्यक शुल्क और अन्य दबावों से जुड़े सवालों के जवाब में दिया। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके हितों की पूरी रक्षा करेगी।


श्री साय ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्थान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों से बाहर जाकर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ अभिभावकों पर डालना स्वीकार्य नहीं है।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


सरकार के इस रुख से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं निजी स्कूलों के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि नियमों का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket