Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

दरभा के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

 , 10 अप्रैल 2026। बस्तर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूच...

 , 10 अप्रैल 2026। बस्तर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत छिन्दगुर एवं छिन्दावाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।

निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित ग्राम की निवासी होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तहत कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण एवं सहायिका पद के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, निर्धारित योग्यता के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कम शिक्षित महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।

यह नियुक्तियां पूर्णतः मानसेवी एवं अशासकीय प्रकृति की होंगी, जिनमें शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान भी किया गया है।

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, क्योंकि इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket