Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गढ़िया में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी

जगदलपुर  : भारतीय जनता पार्टी के ‘गाँव चलो, गली चलो’ अभियान के तहत लोहण्डीगुड़ा मंडल के गढ़िया शक्ति केंद्र में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम...

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के ‘गाँव चलो, गली चलो’ अभियान के तहत लोहण्डीगुड़ा मंडल के गढ़िया शक्ति केंद्र में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लच्छूराम कश्यप ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी दैनिक समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना भाजपा की प्राथमिकता है।


कार्यक्रम में मंगतु कश्यप, पदमा कश्यप, भरत कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket