जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के ‘बस्ती चलो, घर चलो’ अभियान के तहत लोहंडीगुड़ा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत मिचनार में जनसंपर्क एवं हितग्राही सं...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के ‘बस्ती चलो, घर चलो’ अभियान के तहत लोहंडीगुड़ा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत मिचनार में जनसंपर्क एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. बसंत कश्यप ने ग्राम मिचनार का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर घर तक विकास, हर परिवार तक सम्मान और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
डॉ. कश्यप ने ग्रामीणों को पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड और अन्य शासकीय योजनाओं के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी व्यक्ति सुविधा से वंचित न रहे।
इस दौरान उन्होंने “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ विष्णुदेव साय के करकमलों से 13 अप्रैल को किया जाएगा, जिसका सीधा ऑनलाइन प्रसारण होगा। डॉ. कश्यप ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने की अपील की।
इस अवसर पर जनपद सदस्य कलम सिंह, लखीधार सेठिया,पटेल घनश्याम यादव, रूपचंद, बलीराम कर्मा, मोतीलाल मंडावी, लक्ष्मण वेट्टी,संतु सोढ़ी, सरपंच श्रीमति दीयलो पोडियामी, बुधराम कश्यप,हरि, नानी राम सोढ़ी, गुलशन कश्यप, धनमन, आसाराम, लक्ष्मण सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं