Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

लोहण्डीगुड़ा में 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

जगदलपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को लोहण्डीगुड़ा में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति एवं क्षेत्...

जगदलपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को लोहण्डीगुड़ा में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति एवं क्षेत्र के विभिन्न समाजों ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे अंबेडकर भवन में पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे बाजार शेड लोहण्डीगुड़ा में एकत्रीकरण किया जाएगा। सुबह 11 बजे चित्रकोट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पश्चात 11:30 बजे ग्राम भ्रमण एवं रैली निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे रैली समापन के बाद सामूहिक भोज होगा, जबकि दोपहर 2 बजे मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनायक गोयल करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक बैज, लच्छूराम कश्यप, राजमन बेंजाम समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

आयोजन समिति के राकेश मेश्राम ने बताया कि यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित शामिल होकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket