Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

आकांक्षी जिला प्रभारी अन्बलगन पी ने बीजापुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया

आकांक्षी जिला प्रभारी अन्बलगन पी ने बीजापुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया बीजापुर। जिले के प्रवास के दौरान ...

आकांक्षी जिला प्रभारी अन्बलगन पी ने बीजापुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया

बीजापुर।

जिले के प्रवास के दौरान केंद्रीय आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी अन्बलगन पी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की एस्ट्रोनॉमी लैब का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने ग्रह-नक्षत्र, ज्वालामुखी, भूकंप और अन्य खगोलीय घटनाओं से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया। अन्बलगन पी ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए वीडियो और विज़ुअल माध्यम से शिक्षण और सशक्त करने के निर्देश दिए।

सेंट्रल लाइब्रेरी व गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन

इसके पश्चात वे सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे, जहाँ पुस्तकों के रख-रखाव, संचालन, कंप्यूटर व प्रशिक्षण सुविधाओं का जायज़ा लिया। VR सेट से शैक्षणिक वीडियो भी देखे और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बनी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री में रोजगारमूलक गतिविधियों की सराहना करते हुए संचालन व श्रमिकों के मानदेय संबंधित जानकारी ली।

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ‘समर्थ’ एवं खेलो इंडिया तीरंदाजी

‘समर्थ’ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में फिजियोथेरेपी, खेल-कूद, शिक्षा, भोजन आदि सुविधाओं का अवलोकन किया। बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए फल व चॉकलेट वितरित किए। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया तीरंदाजी लघु केंद्र में इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड विधाओं की जानकारी ली और स्वयं तीरंदाजी का अभ्यास कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें

📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!

👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:

🔗 https://whatsapp.com/channel/0029VaOdIG1KgsNw0WURCY0T

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket