Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अमित शाह से मिलने निकली कांग्रेस की रैली रोकी गई, बैरिकेडिंग पर उग्र प्रदर्शन

जगदलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर जगदलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया...

जगदलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर जगदलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।



प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।



कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के जल, जंगल और जमीन को बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसमें बस्तर के विकास, आदिवासी अधिकारों और स्थानीय संसाधनों से जुड़े कई अहम सवाल उठाए गए।


ज्ञापन में कांग्रेस ने नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के विनिवेश का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या केंद्र सरकार यह गारंटी देगी कि प्लांट नहीं बेचा जाएगा। साथ ही एनएमडीसी मुख्यालय को जगदलपुर लाने, बंद किए गए स्कूलों को दोबारा शुरू करने और आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा की मांग की गई।


कांग्रेस ने बैलाडीला खदानों के आवंटन, नंदराज पहाड़ की लीज, आदिवासियों पर दर्ज मामलों की वापसी, युवाओं के रोजगार, बस्तर के लिए विशेष पैकेज और नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों को आर्थिक सहायता देने जैसे मुद्दे भी उठाए।


ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में पिछले वर्ष भारी बारिश से सड़कों और पुल-पुलियों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन अब तक मरम्मत और नए निर्माण कार्य नहीं किए गए हैं। कांग्रेस ने इसे ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बताया।


इसके अलावा कांग्रेस ने धान खरीदी में गड़बड़ी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत, बेरोजगारी और बढ़ते आर्थिक संकट को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तर की जनता केवल राजनीतिक जवाब नहीं, बल्कि अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर स्पष्ट आश्वासन चाहती है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket