Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नया बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला, आंधी-तूफान में विशाल होर्डिंग गिरा, दो बाइक क्षतिग्रस्त

  "नया बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला, आंधी-तूफान में विशाल होर्डिंग गिरा, दो बाइक क्षतिग्रस्त" जगदलपुर/बस्तर।28/5/26 (रोमेश नामद...

 



"नया बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला, आंधी-तूफान में विशाल होर्डिंग गिरा, दो बाइक क्षतिग्रस्त"

जगदलपुर/बस्तर।28/5/26 (रोमेश नामदेव) गुरुवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर में भारी तबाही मचाई। नया बस स्टैंड स्थित होटल प्रताप के सामने लगा एक विशाल हेडिंग बोर्ड अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के दौरान वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें बोर्ड के नीचे दब गईं, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और भारी बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान होटल प्रताप के सामने लगा भारी लोहे का बोर्ड तेज हवा का दबाव नहीं झेल सका और सड़क पर गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को बोर्ड से दूर रहने की समझाइश देते हुए यातायात व्यवस्था संभाली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर तेज आंधी के कारण टीन शेड और छप्पर उड़ गए हैं। कई इलाकों में बिजली तारों और छोटे होर्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार खराब मौसम के चलते लोग दहशत में हैं।


प्रशासन द्वारा मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। वहीं नगर निगम और संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त होर्डिंग्स व ढीले ढांचों की जांच के निर्देश दिए जाने की बात सामने आ रही है।





लाल बाग़ क्षेत्र मे तेज हवाओं के कारण एक पेड़ सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना के बाद यातायात प्रभावित रहा।


तेज आंधी का असर दलपत सागर में भी देखने को मिला
दलपत सागर के पास स्थित कुछ गुमटियों के टिन शेड उड़ गये।और कुछ पेड़ो की डालिया भी टूट गई ।


इधर संजय मार्केट क्षेत्र में बारिश के कारण जल भराव की स्थिति बन गई। सड़क पानी से लबालब नजर आई। जल निकासी सही तरीके से ना होने के कारण दुकानदारो व ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आवाजाही प्रभावित रही। शहर में कई घंटों से लगभग  कई जगह बिज़ली बंद है ।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket