• हम सभी के लिये गर्व का विषय, भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सदैव नमन करती है भाजपा : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव • " एक राखी सैनिकों ...
• हम सभी के लिये गर्व का विषय, भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सदैव नमन करती है भाजपा : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
• "एक राखी सैनिकों के नाम" अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने भारतीय सेना के वीर सैनिकों को भेजी राखियाँ :
• जिले की स्कूली छात्राओं, महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने बनायी हैं राखियाँ :
जगदलपुर : रक्षा बंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा " एक राखी सैनिकों के नाम " आयोजित अभियान के तहत बस्तर की बहनों के हाथों से बनायी गयी साढ़े 22 हज़ार राखियाँ आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय से सेना मुख्यालय के लिये भेजी गयी। इस महत्वपूर्ण मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुये।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें बस्तर की बहनों के हाथों से निर्मित सभी राखियाँ कल रविवार को राजधानी रायपुर में सौपेंगी,जहाँ से राखियाँ आगे भेजी जायेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिये सीमा में तैनात भारतीय सेना के वीर सैनिकों की कलाईयों में इस रक्षा बंधन पर्व में हमारे बस्तर की छात्राओं, बहनों द्वारा बनायी गयी हज़ारों राखियाँ सजेंगी, यह हम सभी के लिये अत्यंत गर्व का विषय है। भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को भारतीय जनता पार्टी सदैव नमन करती है। श्री देव ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रशंसा करते हुये अच्छे अभियान को साकार रूप देने बधाई दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्कूली छात्राओं के अतिरिक्त महतारी वंदन की लाभार्थी बहनों ने भी इस अभियान में पुनीत भाव से अपनी सहभागिता निभायी है। उनके हाथों निर्मित राखियाँ भी संकलित की गयी है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि बस्तर जिले से 22 हज़ार स्वनिर्मित राखियाँ भेजने का लक्ष्य था। जो जिले की स्कूली छात्राओं, महतारी वंदन की लाभार्थी बहनों व भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण हुआ है। बस्तर की बहनों द्वारा निर्मित संकलित की गयी साढ़े 22 हज़ार राखियाँ आज महिला मोर्चा द्वारा रायपुर ले जायी जायेंगी।
भाजपा जिला कार्यालय में राखियाँ भेजने के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मी कश्यप,ममता राणा, महेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, आशा साहू, अलका सेंगर, राधा बघेल, गायत्री कश्यप, विभा सिंह, शशि नाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, संजय चंद्राकर, ब्रिजेश शर्मा, रोहित त्रिवेदी, दिलीप झा, योगेश पाणिग्रही, मनी विक्रम नायडू, आशु आचार्य, त्रिलोचन साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं