' एक गांधी गाय की पूजा करते थे, दूसरा बीफ खाता है': रायपुर में कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तीखा हमला: रायपुर: मध्य प्रदेश सर...
'एक गांधी गाय की पूजा करते थे, दूसरा बीफ खाता है': रायपुर में कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तीखा हमला:
रायपुर: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "एक गांधी देश के लिए कपड़े उतार कर गरीबों के साथ जीते थे, बकरी का दूध पीते थे। वो गाय की पूजा करते थे। लेकिन यह गांधी थाईलैंड जाकर छुट्टियां मनाते हैं और बीफ खाते हैं।"
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की हिंदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी तो हिंदी में गांधी भी ठीक से नहीं लिख सकते।"
भाजपा नेता के इस बयान से सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राहुल गांधी को लेकर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियाँ पहले भी विवादों का कारण बन चुकी हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान आगामी चुनावों के मद्देनज़र ध्रुवीकरण की कोशिश हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं