पति के अफेयर में गर्लफ्रेंड ने की पत्नी की पिटाई: भाई के साथ घर में घुसी, बाल पकड़कर घसीटा: रायपुर : गांधीनगर पंडरी इलाके में पति के अफेय...
- Advertisement -
![]()
पति के अफेयर में गर्लफ्रेंड ने की पत्नी की पिटाई: भाई के साथ घर में घुसी, बाल पकड़कर घसीटा:
रायपुर : गांधीनगर पंडरी इलाके में पति के अफेयर के चलते एक महिला को उसके ही घर में बुरी तरह पीटा गया। पति की गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ जबरन घर में घुस गई और अपने प्रेमी को खोजने लगी। जब पत्नी ने विरोध किया तो गर्लफ्रेंड और उसके भाई ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और उसके साथ अभद्रता भी की गई।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
कोई टिप्पणी नहीं