Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: चार साल तक करता रहा शोषण, फिर शादी से मुकरा

  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: चार साल तक करता रहा शोषण, फिर शादी से मुकरा: रायगढ़ :  जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में ए...

 रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: चार साल तक करता रहा शोषण, फिर शादी से मुकरा:

रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही शादी करेगा, लेकिन बाद में काम के बहाने शहर छोड़कर भाग गया और शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की आरोपी से मुलाकात उसके भाई की शादी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उसे प्रेम और विवाह का भरोसा दिलाकर शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और अंततः उसे छोड़कर चला गया।

युवती ने खुद को ठगा महसूस कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket