Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पतंजलि प्रकृति उत्सव के तहत जगदलपुर में बनेगी दिव्य फलोद्यान वाटिका, 9 सितंबर को होगा उद्घाटन

• पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर में आम, जामुन, कटहल, बेल समेत कई फलदार पौधे लगाए जाएंगे, वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : जग...

पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर में आम, जामुन, कटहल, बेल समेत कई फलदार पौधे लगाए जाएंगे, वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल :

जगदलपुर : पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि पर्यावरण प्रकोष्ठ बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पतंजलि प्रकृति उत्सव के तहत जगदलपुर के पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर में दिव्य फलोद्यान वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर 9 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे फलोद्यान वाटिका का उद्घाटन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

फलोद्यान वाटिका निर्माण के लिए स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में फैली झाड़ियों की छंटाई, कचरा सफाई और भूमि समतलीकरण का कार्य किया गया है। इस सेवा अभियान में नगर के स्वच्छता एंबेसडर, पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी, पतंजलि योग साधक एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई।

पतंजलि योग समिति के प्रांत प्रभारी डॉ. मनोज पाणीग्राही ने बताया कि वाटिका में आम, जाम, जामुन, शहतूत, करौंदा, सीताफल, रामफल, कटहल और बेल सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। वाटिका का उद्देश्य केवल फल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ना, पक्षियों के लिए आश्रय तैयार करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में समाजसेवी, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद्, स्वास्थ्य, साहित्य, स्वच्छता एवं वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में वन विभाग एवं नगर निगम प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

30 नागरिक बनेंगे 'प्रकृति वृक्ष मित्र'

वाटिका के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर सहित 30 जागरूक नागरिकों को 'प्रकृति वृक्ष मित्र' के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा। ये वृक्ष मित्र पौधों के फलदार वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद महेश कश्यप करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर संजय पांडे, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी तथा बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी शामिल होंगे।

इस अभियान का नेतृत्व पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य संजय त्रिवेदी, ट्री मैन संपत झा, विधु शेखर झा, रीतेश सिन्हा, संग्राम सिंह राणा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष रवींद्र हेमनानी, रविंद्र यादव, डॉ. अनिल मल्होत्रा और चंद्रशेखर मरकाम सहित अन्य लोग कर रहे हैं।

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिवार, पतंजलि पर्यावरण प्रकोष्ठ, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं आवासीय परिसर के रहवासी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार और बस्तर में जनभागीदारी के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket