Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी : केदार कश्यप

• नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शिक्षा एवं खेल सम्मान से नवाजा गया : रायपुर :...

नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शिक्षा एवं खेल सम्मान से नवाजा गया :

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से नारायणपुर स्थित ए.जी. ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, दिव्यांगजनों, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थियों और आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं ने व्यापक भागीदारी की।

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही ‘विकसित भारत 2047’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हुनरमंद युवा ही प्रदेश का स्वर्णिम भविष्य गढ़ेंगे और कौशल विकास के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थी, राष्ट्रीय खिलाड़ी और कौशल विकास से जुड़े युवा राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं के हुनर, शिक्षा और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


हुनर और जिज्ञासा से बनेगी युवाओं की पहचान

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। युवाओं को अपने हुनर, कौशल, जिज्ञासा और रचनात्मकता को लगातार विकसित करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सही दिशा और उचित मंच देना ही ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की सोच विकसित होगी। उन्होंने युवा आयोग की वेबसाइट तथा क्यूआर कोड और गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन की जानकारी भी साझा की।


विशेषज्ञों ने दिया युवाओं को मार्गदर्शन

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्रों में विभिन्न विशेषज्ञों ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और व्यक्तिगत विकास के विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

डॉ. मीनाक्षी ठाकुर ने ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ विषय पर विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विश्वजीत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विषयों के संवैधानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए एक देश-एक चुनाव की महत्ता पर चर्चा की।

डॉ. सतीश पाण्डेय ने प्रेरक कहानियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच रखने और जीवन में निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।


मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 10वीं में 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाली भाविका देवांगन और 94 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कोविता कोर्राम को सम्मानित किया गया।


खेल के क्षेत्र में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के मलखंभ विजेता संताय पोटाई और मोनिका पोटाई, खेलो इंडिया फुटबॉल उपविजेता शशिकांत कुमेटी और मनीष कोवाची, ऑल इंडिया खो-खो क्वालीफायर अमृता गोटा, नेशनल स्कूल गेम्स खो-खो विजेता शामुएल कल्लो और किशोर कावड़ो तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या कांगे को खेल पुरस्कार से नवाजा गया।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और युवा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket