• बस्तर की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद : जगदलपुर : बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ...
• बस्तर की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद :
जगदलपुर : बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर बस्तर अंचल सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि माँ दंतेश्वरी का पावन शक्तिपीठ बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है।
उन्होंने कहा कि बस्तर के इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं में माँ दंतेश्वरी का विशेष महत्व है। बस्तरवासियों की आराध्य देवी के रूप में माँ दंतेश्वरी को विशेष स्थान प्राप्त है। विभिन्न राजवंशों द्वारा भी माँ दंतेश्वरी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा रही है। यही कारण है कि दंतेश्वरी शक्तिपीठ को बस्तर की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न केंद्र माना जाता है।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि देश-विदेश से बस्तर आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक भी माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ माता के चरणों में पहुंचकर बस्तर की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




कोई टिप्पणी नहीं