Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सांसद महेश कश्यप ने किया बस्तर क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों को विकास कार्यों की दी सौगात

• मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और सांसद निधि से सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण : जगदलपुर : बस्तर लो...

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और सांसद निधि से सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण :


जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बस्तर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना एवं सांसद निधि से स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणों को दी गई।



सांसद महेश कश्यप ने बेड़ा उमरगांव, मोहलाई रामपाल, चापापदर, बोरेगांव, जैबेल और कोटालापाल पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आरसीसी और सीसी सड़क सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

जैबेल में सांसद ने स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की, जबकि किंजोली ग्राम में शेड का उद्घाटन किया। गांवों में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रमों की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषय रखे। सांसद ने संबंधित मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का आश्वासन दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान बलदेव मंडावी, वनवासी मौर्य, सोनबारी भद्रे, भाजपा जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, सरिता पाणिग्राही, तरुण पांडे, दयमती कश्यप, जितेंद्र पाणिग्राही, राजमान भारती, अर्जुन कश्यप, जयनाथ बघेल, जयमनी बघेल, मोतीराम चंद्राकर, सुकनदई नाग सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket