• एसडीएम और जनपद सीईओ ने शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, भोजन एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का लिया जायजा : जगदलपुर : विकासखंड बास्तानार अंतर्गत एकलव...
• एसडीएम और जनपद सीईओ ने शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, भोजन एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का लिया जायजा :
जगदलपुर : विकासखंड बास्तानार अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) कोड़ेनार का एसडीएम एवं जनपद सीईओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं के संचालन, स्वच्छता, अनुशासन, भोजन व्यवस्था तथा बालक एवं बालिका छात्रावास सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं संतोषजनक पाई गईं। विद्यार्थियों के लिए बनाए गए अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को देखकर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना की।
एसडीएम एवं जनपद सीईओ ने विद्यालय के प्राचार्य जी. शिवा रेड्डी, शिक्षकीय स्टाफ, बालक एवं बालिका छात्रावास के अधीक्षकों तथा सहयोगी कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय में स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों की देखभाल के बीच बेहतर समन्वय दिखाई देता है।
आकस्मिक निरीक्षण में व्यवस्थाओं के संतोषजनक पाए जाने से विद्यालय परिवार का उत्साह बढ़ा। प्राचार्य जी. शिवा रेड्डी ने अधिकारियों के निरीक्षण एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।




कोई टिप्पणी नहीं