Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

आश्रम के बच्चों ने अधीक्षक पर लगाये आरोप, शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में

• मटवाल बालक आश्रम के विद्यार्थियों ने अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, VBFC वेलफेयर फाउंडेशन और फोर्थ कॉलम की शिकायत पर, सहायक आयुक्त ने किया न...

• मटवाल बालक आश्रम के विद्यार्थियों ने अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, VBFC वेलफेयर फाउंडेशन और फोर्थ कॉलम की शिकायत पर, सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण :

कोंडागांव : जिले के मटवाल स्थित बालक आश्रम से मिली शिकायत के बाद सामने आए मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर VBFC और फोर्थ कॉलम की टीम ने आश्रम पहुंचकर वहां पहली से पांचवीं कक्षा तक अध्ययनरत रहवासी विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने आश्रम अधीक्षक पर आरोप लगाए।

मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद आदिवासी विकास शाखा, जिला कोंडागांव के सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। इसके बाद उन्होंने बालक आश्रम पहुंचकर निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।


बच्चों ने अधिकारी के समक्ष भी आश्रम अधीक्षक के खिलाफ अपनी शिकायतों और आरोपों की जानकारी दी। सहायक आयुक्त ने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

मामले में अब विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket