Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जनता से सीधा संवाद और विकास पर फोकस, सांसद महेश कश्यप ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

• निज निवास एवं कार्यालय में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा : जगदलपुर : बस्तर लोकसभा...

निज निवास एवं कार्यालय में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा :

जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप क्षेत्र के दौरे के साथ-साथ अपने निज निवास एवं कार्यालय में भी लगातार क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल की।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास को निभाने का संकल्प है। बस्तर के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करने पहुंचे और विभिन्न स्थानीय मुद्दों एवं जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई और समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket