Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर की धरती ने खोला पृथ्वी के प्रारंभिक इतिहास का नया अध्याय: सांसद महेश कश्यप

• बीजापुर के भोपालपटनम क्षेत्र में 3.65 अरब वर्ष पुरानी चट्टान मिलने को बताया बस्तर के लिए गौरव, वैज्ञानिक अध्ययन और संरक्षण पर दिया जोर : ...

बीजापुर के भोपालपटनम क्षेत्र में 3.65 अरब वर्ष पुरानी चट्टान मिलने को बताया बस्तर के लिए गौरव, वैज्ञानिक अध्ययन और संरक्षण पर दिया जोर :

बस्तर की धरती ने खोला पृथ्वी के प्रारंभिक इतिहास का नया अध्याय : सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर : बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के जंगल में लगभग 3.65 अरब वर्ष पुरानी चट्टान मिलने की खबर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बस्तर अंचल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। वैज्ञानिकों द्वारा चट्टान की आयु करीब 3.65 अरब वर्ष आंके जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे भारत के भू-वैज्ञानिक इतिहास को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसकी धरती अपने भीतर अरबों वर्षों का इतिहास भी समेटे हुए है। भोपालपटनम क्षेत्र से सामने आया यह प्रमाण बस्तर की भू-वैज्ञानिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के प्रारंभिक इतिहास से जुड़ी इतनी प्राचीन चट्टानों की मौजूदगी बस्तर को भू-वैज्ञानिक अध्ययन और शोध के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित कर सकती है। इस क्षेत्र की विशेषताओं को और बेहतर ढंग से समझने के लिए व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है।


वैज्ञानिक विरासत के संरक्षण और दस्तावेजीकरण पर जोर

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर में प्राकृतिक और वैज्ञानिक विरासत से जुड़े ऐसे अनेक स्थल मौजूद हैं, जिन पर व्यापक शोध, संरक्षण और दस्तावेजीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संबंधित वैज्ञानिक संस्थानों और विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर बस्तर की भू-वैज्ञानिक संपदा के वैज्ञानिक अध्ययन, संरक्षण और दस्तावेजीकरण की दिशा में आवश्यक पहल के लिए संबंधितों को निर्देशित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती में छिपा अरबों वर्षों का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और गौरव की अमूल्य धरोहर है। इस प्राकृतिक और वैज्ञानिक विरासत को संरक्षित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

सांसद ने कहा कि भोपालपटनम क्षेत्र की यह खोज बस्तर की पहचान को एक नई दिशा दे सकती है और भविष्य में भू-विज्ञान, शोध तथा वैज्ञानिक पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket