• लगभग 75 लाख रुपये के सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा गांव-गांव तक पहुं...
• लगभग 75 लाख रुपये के सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की सौगात :
जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के दौरे पर पहुंचे सांसद महेश कश्यप ने करीब 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
सांसद महेश कश्यप ने धोबीगुड़ा, नलपावंड, बकावंड, सतलावंड, फरसीगांव, ढोढरेपाल एवं छोटे देवड़ा पहुंचकर विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और सड़क व अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। विकास कार्यों की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के गांवों का विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव लाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और पुलिया जैसी सुविधाएं गांवों की प्रगति की पहली सीढ़ी हैं। करीब 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं तक उनकी पहुंच बेहतर होगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाने का कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि बस्तर का प्रत्येक गांव विकास की मजबूत सड़क से जुड़े और हर ग्रामीण को विकास का लाभ मिले।
गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की सौगात: वेद प्रकाश पांडे
भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा संगठन की प्राथमिकता गांव, गरीब और आमजन के हित में कार्य करना रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय है। प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बस्तर के गांव तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, सदस्य वनवासी मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं