Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

167.96 लाख रुपये के विकास कार्यों से बदलेगी जगदलपुर की तस्वीर, महापौर संजय पांडे ने किया भूमिपूजन

• सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पार्क, आरसीसी नाली और डोम शेड सहित कई कार्यों को मिली मंजूरी, सियान कुटीर और कला केंद्र का भी होगा निर्माण : जगद...

सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पार्क, आरसीसी नाली और डोम शेड सहित कई कार्यों को मिली मंजूरी, सियान कुटीर और कला केंद्र का भी होगा निर्माण :

जगदलपुर : शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को लेकर विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर संजय पांडे ने करीब 167.96 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

बोधघाट चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी। प्रस्तावित कार्यों में पार्क निर्माण, आरसीसी नाली, डोम शेड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान कुटीर और कला केंद्र की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

कार्ययोजना के अनुसार मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत पार्क निर्माण के लिए 19.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग से अटल आवास के पीछे आरसीसी नाली निर्माण के लिए 25.36 लाख रुपये तथा पत्ता गोदाम से राव वेल्डिंग दुकान तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 10.32 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।


इसके अलावा बस्तर विकास प्राधिकरण मद वर्ष 2025-26 से डोम शेड निर्माण के भाग-1 और भाग-2 के लिए 25-25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निराश्रित निधि से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिविल लाइन वार्ड में ‘सियान कुटीर’ निर्माण हेतु 12.65 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं रमैया वार्ड में आर्ट गैलरी मद से जगदलपुर में कला केंद्र की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

इन सभी कार्यों की कुल लागत 167.96 लाख रुपये बताई गई है।


हर वार्ड में दिखना चाहिए विकास: संजय पांडे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर वातावरण, मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महापौर ने कहा कि यदि वार्डवासी समिति बनाकर पार्क और ओपन जिम के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेंगे तो पार्क को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ‘सियान कुटीर’ जैसी पहल को वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े सामाजिक सरोकार का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

महापौर ने कहा कि जगदलपुर को आने वाले समय में ऐसा शहर बनाने का लक्ष्य है, जहां बेहतर सड़क और नाली व्यवस्था के साथ स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन, कला-संस्कृति और नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार हो। उन्होंने विकास कार्यों में नागरिकों से सहयोग की अपील की।


वार्ड में करीब दो करोड़ के कार्यों का दावा

वार्ड पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य योगेंद्र पांडे ने विकास कार्यों के लिए महापौर संजय पांडे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर के कार्यकाल में वार्ड में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं और लगातार नए कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने सांसद महेश कश्यप एवं विधायक किरण सिंह को भी धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, नरसिंह राव, अविनाश श्रीवास्तव, दिगंबर राव, संतोष बाजपेयी, पारुल बोथरा, खगेन्द्र ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, नीलम यादव, कौशिक शुक्ला, राजा यादव और रोशन झा सहित वार्डवासी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket