Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुकमा: कोंटा BEO कार्यालय में ACB की दबिश, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की खबर

• शिक्षकों के एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप : सुकमा : कोंटा के खंड शिक्षा अ...

शिक्षकों के एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप :


सुकमा : कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षकों से एरियर्स की राशि तैयार करने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत के बाद ACB की टीम ने कार्यालय में दबिश दी।

  शिकायतकर्ता कवासी मंगलराम

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान एक अधिकारी को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। हालांकि, मामले में ACB की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई और आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ACB की टीम कोंटा BEO कार्यालय में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मामले में रिश्वत की कथित राशि, शिकायतकर्ता और ACB की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket