Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर के नए बस स्टैंड में ओडिशा पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पकड़ा

• सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा, देशी पिस्टल और चोरी का सोना बरामद होने का दावा : जगदलपुर : शहर के नए बस स्टैं...

सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा, देशी पिस्टल और चोरी का सोना बरामद होने का दावा :

जगदलपुर : शहर के नए बस स्टैंड के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओडिशा पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक कथित हिस्ट्रीशीटर को घेरकर गिरफ्तार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ा और उसके सिर के पास पिस्टल तानकर काबू में लिया। घटना का वीडियो भी सामने आने की जानकारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान टुन्ना महाजन के रूप में बताई जा रही है। ओडिशा पुलिस को उसके जगदलपुर में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने नए बस स्टैंड के पास शराब दुकान के नजदीक घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ओडिशा में चोरी और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं। उस पर बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप भी बताया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया गया है।


बस्तर की चोरी की घटनाओं से भी जोड़कर जांच

बताया जा रहा है कि आरोपी का संबंध बस्तर क्षेत्र में हुई कुछ चोरी की वारदातों से भी जोड़ा जा रहा है। इनमें गिरोला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाएं भी शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आरोपी की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही इन घटनाओं में उसकी संलिप्तता की स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल ओडिशा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket