• कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का किया अवलोकन, संग्रहालय की गतिविधियों की ली विस्तृत जानकारी : रायपुर :...
• कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का किया अवलोकन, संग्रहालय की गतिविधियों की ली विस्तृत जानकारी :
रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, काठाडीह रायपुर में 7 सितंबर 2026 को नारायणी बहुभाषी संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने अवलोकन किया।
इस दौरान राजेंद्र ओझा एवं डॉ. मृणालिका ओझा ने राज्यपाल श्री डेका को नारायणी बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी और उससे जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संग्रहालय की बहुभाषी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल, रजिस्ट्रार श्री सुनील कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. नीति ताम्रकार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं