Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

निस्वार्थ भाव से शिक्षा को समर्पित शिक्षकों का सम्मान, संकुल कस्तूरी में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

• प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्तर के तीन शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र से किया सम्मानित : जगदलपुर : शिक्षक दिवस 202...

प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्तर के तीन शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र से किया सम्मानित :

जगदलपुर : शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर विकासखंड जगदलपुर के संकुल कस्तूरी में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

संकुल समन्वयक शरद श्रीवास्तव ने बताया कि कई शिक्षक बिना किसी पुरस्कार या सम्मान की अपेक्षा के अपना पूरा जीवन शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए समर्पित कर देते हैं। ऐसे शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से संकुल कस्तूरी में यह सराहनीय पहल शुरू की गई है।


तीन शिक्षकों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह के प्रथम वर्ष में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्तर पर तीन शिक्षकों का चयन किया गया। प्राथमिक स्तर पर श्री राकेश गंजीर, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला आवास प्लाट, पूर्व माध्यमिक स्तर पर श्री प्रदीप दीवान, शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला चौकावाड़ा तथा हायर सेकेंडरी स्तर पर श्रीमती कुसुमलता हिरावानी, व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल धनपूंजी को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।


खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा उत्साह

समारोह के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा सरोज ने की। विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक नियानार श्री दुर्योधन पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का संचालन जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्तकर्ता दिनेश भोई, प्रधानाध्यापक एवं व्याख्याता कुम्मर बेनी शिव द्वारा किया गया।

संकुल प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा सरोज ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत एवं समर्पण के साथ शिक्षा का अलख जगाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संकुल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक शरद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket