Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सेवा संकल्प अभियान में जुटेगी भाजपा, सांसद महेश कश्यप बोले- हर कार्यकर्ता है महत्वपूर्ण

• पश्चिमी नगर मंडल की कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की बनी रणनीति, बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम : जगदलपुर : भारत...

पश्चिमी नगर मंडल की कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की बनी रणनीति, बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम :


जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी नगर मंडल द्वारा सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों और उनकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता आमजन से जुड़कर सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।


बूथ स्तर तक पहुंचेंगे सेवा कार्यक्रम

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनता की सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिन्हें अभियान के दौरान धरातल पर उतारा जाएगा।

मंडल प्रभारी सफीरा साहू और भाजपा पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय चंद्राकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक ने किया।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यशाला में आनंद मोहन मिश्रा, महापौर संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket