Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस कृष्न राम महापात्र ने ली शपथ

• राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ, छत्तीसगढ़ के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस महापात्र : • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य...

राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ, छत्तीसगढ़ के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस महापात्र :

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस कृष्न राम महापात्र ने ली शपथ :

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र (Krushna Ram Mohapatra) ने रविवार को शपथ ग्रहण की। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण से पहले जस्टिस कृष्न राम महापात्र उड़ीसा उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। समारोह के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति संबंधी मूल वारंट की प्रति उन्हें सौंपी और नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस कृष्न राम महापात्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता की।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महापात्र की धर्मपत्नी श्रीमती अनिता महापात्र के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया।


इस दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह श्रीमती निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा, उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी और उच्च न्यायालय के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket