Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस्तर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

• बस्तर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल : जगदलपुर : नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में बस्तर थाना पुल...

बस्तर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल :

जगदलपुर : नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में बस्तर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को पीड़िता ने थाना बस्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी और दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे। आरोप है कि आरोपी ने प्रेम और शादी का भरोसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी बुधमन मौर्य (24 वर्ष), निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक चतुर राम बघेल, सहायक उप निरीक्षक सुजाता नायडू, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, आरक्षक अमर कश्यप, डीएसएफ आरक्षक निरंजन वैध और डीएसएफ महिला आरक्षक सरदई सेठिया का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket