Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर की डॉ. पूर्णिमा सरोज को मिला ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026’

• लोक कला और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मान से नवाजा गया : रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश...

लोक कला और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मान से नवाजा गया :

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ द्वारा आयोजित वार्षिक प्रदेश स्तरीय लोक कला अलंकरण समारोह ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026’ में बस्तर जिले की डॉ. पूर्णिमा सरोज को सम्मानित किया गया। उन्हें लोक कला और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए ‘लोक साधक सम्मान’ प्रदान किया गया।

रविवार को रायपुर के महामाया मंदिर सत्संग भवन, पुरानी बस्ती में आयोजित समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. पूर्णिमा सरोज वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में प्राचार्य हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरुदास मानिकपुरी एवं जिला अध्यक्ष डॉ. मिनेश कुमार पाणिग्रही के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बस्तर के लोक कलाकारों को सम्मानित करने का यह सराहनीय प्रयास है। बस्तर की माटी कला और कलाकारों से समृद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बस्तर के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त होगा।

समारोह में बस्तर जिले के कुल 10 कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती सुमन लता कोसले, श्री बुदरू राम नाग, श्री ईमानियल राणा, कु. प्रियंका यादव, श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री रैनू राम नाग, कु. अंजली नाग, श्री गुड्डू नाग एवं श्री लुभान पाणिग्रही शामिल हैं।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता, प्रदेश सचिव श्री हृदय अनंत सहित प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष और कई नामचीन कलाकार मौजूद रहे।

बस्तर के कलाकारों को प्रदेश स्तर पर मिले सम्मान पर कला प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसे बस्तर की समृद्ध लोक कला एवं लोक संस्कृति को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket