• आंजर के तुलसीपारा में गौमांस के लिए गौवंश हत्या का आरोप, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया : जगदल...
• आंजर के तुलसीपारा में गौमांस के लिए गौवंश हत्या का आरोप, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया :
जगदलपुर : बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंजर के तुलसीपारा में गौवंश की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मारडूम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस की पूछताछ में गौमांस प्राप्त करने के उद्देश्य से गौवंश की हत्या किए जाने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 325 एवं 3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशुपालन संरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस मामले को लेकर सोमारु कश्यप ने कहा कि घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मारडूम पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौ सेवक मुन्ना कोरी ने कहा कि बड़ाजी और नानगुर क्षेत्र में भी पूर्व में गौवंश हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं जगदलपुर शहर में भी गौमांस की बिक्री के आरोप में कार्रवाई के मामले सामने आए हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में पुलिस से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सोमारु कश्यप, पीलूराम कश्यप, मनकु कटामी, बसंत मंडावी, मुडाराम कश्यप, रामसिंह कश्यप, इन्द्र टेमरे, रवि नेताम एवं संजय मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं