Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 15 अगस्त को लालबाग में करेंगे ध्वजारोहण

• स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न, 16 प्लाटून करेंगे मार्चपास्ट : जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त...

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न, 16 प्लाटून करेंगे मार्चपास्ट :


जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को संपन्न हुआ।

अंतिम रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी श्री प्रवीण भारती संभालेंगे। उनके नेतृत्व में कुल 16 प्लाटून मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगे।

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतिम रिहर्सल के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनकी तैयारियों की सराहना की।

अंतिम रिहर्सल के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket