• कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पूर्व में डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुका है जेल : जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों...
• कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पूर्व में डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुका है जेल :
जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दलपत सागर स्थित राम मंदिर के सामने धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक दलपत सागर राम मंदिर के सामने एक युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने आरोपी सुमित शेट्टी (22 वर्ष), पिता राजा टांगरी, निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 13 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में 2024 में डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है तथा गिरोह के साथ सक्रिय रहने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
• कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका :
कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक परिमल दास एवं भुनेश्वर पांडे तथा आरक्षक वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल और रंगलाल खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कोई टिप्पणी नहीं