Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शुक्ल भवन बूढ़ापारा में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने किया ध्वजारोहण

• स्वतंत्रता संग्राम में शुक्ल भवन की रही महत्वपूर्ण भूमिका, अमितेश शुक्ल ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण : रायपुर : स्वतंत्रता दिवस...

स्वतंत्रता संग्राम में शुक्ल भवन की रही महत्वपूर्ण भूमिका, अमितेश शुक्ल ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण :



रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण केंद्र स्थली रहे छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केंद्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा में प्रातः 9:30 बजे पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात झंडा गान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ। भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्ल भवन में ध्वजारोहण करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में शुक्ल भवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल ने इसी स्थान से स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई थी।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पंडित मदनमोहन मालवीय जैसी महान हस्तियां भी शुक्ल भवन में आकर रुकीं और स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान की।


अमितेश शुक्ल ने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी हमें सांप्रदायिक ताकतों और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेशचंद शुक्ल, महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रमोद तिवारी, मनोज कंदोई, उषा रज्जन श्रीवास्तव, आभा मरकाम, गंगा यादव, विकास गुप्ता, शिरीष अवस्थी, सुनील बाजारी, किशन बाजारी, नीलाद्रीशंकर शुक्ल, मनोज सोनकर, रवि शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, सतीष शर्मा, जानकी सोनी, सुषमा पटनायक, अंकित मिश्रा, परमजीत सिंह सलूजा, धन सिंह यादव, विनोद कुमार साहू, हमीद खान सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नितिन कुमार झा

प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket