Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस नानगुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और आगामी जनांदोलन की रणनीति पर चर्चा

• बिजली बिल वृद्धि, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी : जगदलपुर : ब्लॉक कांग्रेस ...

बिजली बिल वृद्धि, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी :

जगदलपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर की मासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति रही, जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल ने बैठक की अगुवाई की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।


बिजली के मुद्दे पर जनांदोलन की रणनीति

बैठक में प्रदेश में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है। कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलती थी। उन्होंने इस योजना को पुनः बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सतत संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीलूराम बघेल, महामंत्री विजय सिंह, नीतिश शर्मा, प्रशांत जैन, हीरालाल ध्रुव, राजेश कश्यप, वीरलेख बघेल, हरिहर सेठिया, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, मोहन पटेल, राजकुमार सेठिया, जगदीश चलाकी, कमलू चलकी, सुंदरलाल सेठिया, जगन्नाथ बघेल, गणेश सेठिया, प्रदीप सेठिया, जयकुमार तोबी, चमनलाल देहारी, सुकरा नाग, लछीन्दर नाग, सुभाष गावड़े, सुरेश गुप्ता, राजीव दास, खेमराज सेठिया, नरेंद्र, जिंमटू, भास्कर जोशी, वीरेंद्र ठाकुर, जैनु मांडवी, तरुण कश्यप, तुलाराम नाग, धन सिंह नाग, राजमान बघेल, नड़गु नाग, रामेश्वर कश्यप, रनदेव बघेल, डमरू बघेल, देवनाथ बघेल, मंगतू कश्यप, बुधराम कश्यप, महादेव पोयम, गुप्तेश्वर जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket