Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शहीद पार्क में घास कटाई शुरू, कांग्रेस पार्षद दल के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई

• आम जनता की शिकायत पर प्रतिपक्ष की पहल रंग लाई, राजेश चौधरी बोले- महापौर नियमित रखरखाव कराने में विफल : जगदलपुर : शहीद पार्क में लंबे समय ...

आम जनता की शिकायत पर प्रतिपक्ष की पहल रंग लाई, राजेश चौधरी बोले- महापौर नियमित रखरखाव कराने में विफल :

जगदलपुर : शहीद पार्क में लंबे समय से बढ़ी हुई घास और साफ-सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद नगर निगम ने घास कटाई का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्षद दल ने 19 अगस्त 2026 को नगर निरीक्षण कार्यक्रम के तहत शहीद पार्क का जायजा लिया था। इसके अगले ही दिन 20 अगस्त को पार्क में घास कटाई का कार्य शुरू कर दिया गया।

नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने पार्क में बढ़ी हुई घास और साफ-सफाई को लेकर शिकायत की थी। कांग्रेस पार्षद दल ने तत्काल इस समस्या को नगर निगम के संज्ञान में लाया, जिसके बाद घास कटाई की कार्रवाई शुरू हुई।


जनता की शिकायत पर हुई कार्रवाई : राजेश चौधरी

राजेश चौधरी ने कहा कि शहीद पार्क शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। यहां प्रतिदिन नागरिकों के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क में लंबे समय तक घास की कटाई नहीं होने और रखरखाव की समस्या बनी रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल के निरीक्षण के अगले ही दिन घास कटाई शुरू होना यह दर्शाता है कि आम जनता की शिकायत को लेकर प्रतिपक्ष द्वारा की गई पहल के बाद नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी।


नियमित रखरखाव की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि महापौर शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल नगर निरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लगातार वार्डों और सार्वजनिक स्थलों की समस्याओं को सामने ला रहा है।

राजेश चौधरी ने कहा कि शहीद पार्क में घास कटाई शुरू होना जनता की मांग और कांग्रेस पार्षद दल की पहल की सफलता है। नगर निगम को केवल शिकायत मिलने या निरीक्षण के बाद कार्रवाई करने के बजाय उद्यानों, सड़कों, नालियों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल आगे भी जनता की समस्याओं और मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket