• आदिवासी किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी, उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए किया गया प्रोत्साहित : जगदलपुर/दरभा : नीति आयोग के अंतर्गत संचा...
• आदिवासी किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी, उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए किया गया प्रोत्साहित :
जगदलपुर/दरभा : नीति आयोग के अंतर्गत संचालित “Increasing Livelihood Security and Empowerment of Tribes through Secondary Horticulture of Turmeric and Tamarind in Bastanar and Darbha Block” परियोजना के तहत विकासखंड दरभा के ग्राम केशापुर में किसानों को उन्नत हल्दी किस्म ‘रोमा’ के बीज वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन क्रांतिकारी देबरिधूर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र के आदिवासी किसानों को उन्नत किस्म की हल्दी की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उत्पादन और आय में वृद्धि के माध्यम से उनकी आजीविका को मजबूत करना है।
किसानों को वैज्ञानिक उत्पादन की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को ‘रोमा’ किस्म के उन्नत बीज वितरित किए गए। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से हल्दी उत्पादन, बेहतर कृषि प्रबंधन और अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीकों की जानकारी दी गई।
किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर हल्दी का उत्पादन बढ़ाने और इसके माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. जी.पी. नाग के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी इंजीनियर भगवत कुमार, फील्ड असिस्टेंट खुलय जोशी सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
उद्यानिकी फसलों से जोड़कर आजीविका मजबूत करने पर जोर
परियोजना के माध्यम से आदिवासी अंचल के किसानों को उद्यानिकी फसलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और आजीविका सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।




कोई टिप्पणी नहीं