Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान तेज, लोकमान्य तिलक वार्ड में भरवाए विरोधी आवेदन

• सुशील मौर्य बोले - आम उपभोक्ताओं में भारी असंतोष, रेखचंद जैन ने बिजली बिल बढ़ोतरी वापस लेने और 400 यूनिट तक बिल हाफ योजना बहाल करने की मां...

सुशील मौर्य बोले- आम उपभोक्ताओं में भारी असंतोष, रेखचंद जैन ने बिजली बिल बढ़ोतरी वापस लेने और 400 यूनिट तक बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग उठाई :

जगदलपुर : स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यापानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य तिलक वार्ड में घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और इससे जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। लोगों की शिकायतों और आपत्तियों को दर्ज करते हुए उनसे ‘स्मार्ट मीटर विरोधी आवेदन’ भी भरवाए गए। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिजली बिल बढ़ने और स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं।


‘आम उपभोक्ताओं में असंतोष और चिंता’

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर शहर के आम उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष और चिंता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि घर-घर जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझेंगे और उन्हें सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे।

उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान के जरिए उपभोक्ताओं की समस्याओं और आपत्तियों को दर्ज किया जा रहा है। कांग्रेस का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं की आवाज को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है।


‘बिजली बिल बढ़ोतरी तत्काल वापस हो’

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस बिजली उपभोक्ताओं के हित में सरकार के सामने लगातार अपनी मांगें रख रही है। उन्होंने बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी का असर मध्यमवर्गीय, गरीब और सामान्य परिवारों पर पड़ रहा है। पहले से महंगाई का सामना कर रहे परिवारों के घरेलू बजट पर बिजली के बढ़े खर्च का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।


‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यापानी ने कहा कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों का आर्थिक बोझ आम जनता पर डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की आवश्यक जरूरत है और बिजली से जुड़े निर्णयों में आम उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को सामूहिक रूप से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और मांगें पूरी होने तक कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

अभियान के दौरान महामंत्री अमरनाथ सिंह, पार्षद शुभम यदु, पूर्व पार्षद दयाराम कश्यप, राजेंद्र पटवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



---

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket