• भाजयुमो का आरोप- सोशल मीडिया पर AI-generated फोटो के जरिए भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई, FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग : जगदलपु...
• भाजयुमो का आरोप- सोशल मीडिया पर AI-generated फोटो के जरिए भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई, FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग :
जगदलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सनातन धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट किए जाने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिकायत में मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।
भाजयुमो की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से जुड़े सामाजिक एवं सनातन धर्म से संबंधित सामूहिक भोजन कार्यक्रम की कथित तौर पर AI-generated फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर प्रसारित की गई। भाजयुमो का आरोप है कि पोस्ट के माध्यम से नितिन नबीन के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाए गए तथा सनातन धर्म को अपमानित करने का प्रयास किया गया।
‘भ्रामक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई हो’
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की ओर से लगातार कथित रूप से भ्रामक और निराधार सामग्री प्रसारित की जा रही है। उनका आरोप है कि मौजूदा मामले में भी नितिन नबीन को बदनाम करने और सनातन धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से पोस्ट प्रसारित की गई।
भाजयुमो ने इस कृत्य को आपराधिक बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति या धार्मिक आस्था से संबंधित भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल भाजयुमो की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और उनकी पुष्टि होना बाकी है।
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
शिकायत सौंपने के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, विकास पात्रो, जिला मंत्री सोमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष अनिमेष सिंह चौहान, रमेश नायडू, शुभम शर्मा, प्रयाग तिवारी, शुभम बघेल, गौरव ठाकुर, विक्रांत कुमार, जीत मिश्रा, उत्तम साहू, दीपक बेसरा, उत्तम कुमार सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं