Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

• न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने देश की एकता-अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता : जगदलपुर : जिला न्य...

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने देश की एकता-अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता :

जगदलपुर : जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े सहित जिला न्यायालय के विभिन्न न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता कश्यप, न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य झा, न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य उपस्थितजन शामिल हुए।


इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यायिक कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया।


शहीदों को किया नमन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता की कामना करते हुए सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मानसिंह बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लेने का अवसर भी है। न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे।


उन्होंने कहा कि न्यायिक कर्मचारी संविधान के आदर्शों, न्याय, समानता और निष्पक्षता की भावना को अपने कार्य व्यवहार में उतारकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ऋषि कश्यप, सुजीत कतलाम, संदीप नाग, योगिता ध्रुव, किरण मंडावी, ललिता भारती, सह सचिव रंजीत रामटेके, मीडिया प्रभारी मोहम्मद यासिर, प्रशांत लकड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में संघ की सचिव छाया गढ़पायले, कोषाध्यक्ष धनेश्वर कश्यप एवं संरक्षक शाहनवाज खान ने सभी उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र की प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket