• 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान, साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक करेगा पुलिस : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्ल...
• 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान, साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक करेगा पुलिस :
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागृति अभियान’ का बस्तर में शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा और इसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर होगा। अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह साइबर अपराधों से जुड़े अलग-अलग विषयों पर जागरूकता केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर बस्तर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, जागरूकता एवं अनुपालन से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।
प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी श्री सुमित कुमार, साइबर टीम के सभी सदस्य, राजपत्रित अधिकारी एवं बस्तर पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया को बनाया अभियान का प्रमुख साझेदार
साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बस्तर पुलिस ने मीडिया को अभियान का प्रमुख साझेदार बनाया है। इसी अवसर पर ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अभियान से जोड़ना है।
बस्तर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का भी आग्रह किया






कोई टिप्पणी नहीं