Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सड़क हादसे में घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

• डिमरापाल के कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरो सा : जगदलपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापा...

डिमरापाल के कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा :

जगदलपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों का हालचाल जाना और उनके उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अस्पताल में चिकित्सकों से चर्चा के बाद वन मंत्री ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित उपचार जारी है। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू तथा कॉन्टिनेंटल अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों की रिकवरी और उपचार योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


23 अगस्त को हुआ था हादसा 

ज्ञात हो कि 23 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा (भानपुरी) से कोंडागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पायलट वाहन को पार करते हुए मंत्री की गाड़ी के साइड मिरर को छू लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो स्पेयर वाहन से टकराते हुए काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

जोरदार टक्कर में फॉलो वाहन के चालक सहित उसमें सवार पुलिस जवान घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मंत्री श्री केदार कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket