Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

27 अगस्त को रायपुर में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर होगा मंथन

• न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय बैठक, करीब 200 प्रतिनिधि UCC के प्रावधानों, सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक पहलुओं पर देंगे सुझाव : रायपु...

न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय बैठक, करीब 200 प्रतिनिधि UCC के प्रावधानों, सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक पहलुओं पर देंगे सुझाव :

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) लागू करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में आगामी 27 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राजधानी रायपुर के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में होगी।

समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। इनमें आयोग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विकास प्राधिकरणों के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हैं।

बैठक में शामिल प्रतिनिधियों से UCC के प्रारूप को लेकर उनके विचार, अनुभव और सुझाव लिए जाएंगे। शासन का मानना है कि विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझाव समान नागरिक संहिता के भावी स्वरूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक के दौरान समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, इसके सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है।

इसके अलावा विस्तृत चर्चा और सुझाव के लिए विभिन्न समूहों को अलग-अलग भी आमंत्रित किया जाएगा। नागरिकों को समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप को लेकर ऑनलाइन सुझाव देने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket