• ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान हुए शामिल : जगदलपुर : आदिमजाति...
• ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान हुए शामिल :
जगदलपुर : आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति बजावंड में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।
समारोह में सरपंच श्रीमती भगवती भारती, निरन पुजारी, तुलाराम सेठिया, दया निधि सिंह, पूर्व सरपंच भगवान भारती, चमरा गुरुजी, तुलसी माली, चिंगुडु राम माली, चंद्रशेखर नायक, डालमु पटेल, लायबान नायक कर्मचारी, भोज कुमार माली लेखापाल, भूपेंद्र पांडे, रामेश्वर यादव, जय सिंह सेठिया, संपत कश्यप सहित प्राथमिक शाला के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए शहीदों के बलिदान को याद किया और युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं